HINDI GRAMMER - 5

प्रश्‍न 1 – भाषा शब्‍द की उत्‍पत्ति संस्‍कृत की किस  धातु से हुई है।
(a) भास्
(b) भाश्
(c) भाष्‍
(d) भाषा
उत्‍तर – भाष्‍ ।

प्रश्‍न 2 – देवनागरी लिपि का संबंध किस भाषा से है।
(a) पंजाबी
(b) बांग्‍ला
(c)  उर्दू
(d)  हिन्‍दी
उत्‍तर – हिन्‍दी ।

प्रश्‍न 3 – अधिकतर भारतीय भाषाओं का विकास किस लिपि से हुआ है।
(a) शारदा लिपि
(b) खरोष्‍ठी लिपि
(c) कुटिल लिपि
(d) ब्राम्‍ही लिपि
उत्‍तर – ब्राम्‍ही लिपि ।

प्रश्‍न 4 – हिन्‍दी की मूल उत्‍पत्ति किससे हुई है।
(a) लौकिक संस्‍कृत
(b) वैदिक संस्‍कृत
(c) मागधी
(d) पालि
उत्‍तर – वैदिक संस्‍कृत ।

प्रश्‍न 5 – हिन्‍दी शब्‍द किसका दिया हुआ है।
(a) आर्यो का
(b) यूनानियों का
(c)  ईरानियों का
(d)  तुर्कों का
उत्‍तर – ईरानियों का ।

प्रश्‍न 6 – सूरदास का काव्‍य किस भाषा में है।
(a) ब्रजभाषा
(b) मैथिली
(c) अवधी
(d) बुंदेली
उत्‍तर – ब्रजभाषा ।

प्रश्‍न 7 – रिपोर्ताज किस भाषा का शब्‍द है।
(a) अरबी
(b) फरसी
(c) फ्रांसीसी
(d) अंग्रेजी
उत्‍तर – फ्रांसीसी ।

प्रश्‍न 8 – स‍ंविधान के किस अनुच्‍छेद में कहा गया है कि ‘’ संघ की राजभाषा हिन्‍दी और लिपि देवनागरी होगी ।
(a) 343
(b) 344
(c) 345
(d) 346
उत्‍तर – 343 ।

प्रश्‍न 9 – हिन्‍दी साहित्‍य सम्‍मेलन  प्रयाग की स्‍थापना कब हुई ।
(a) 1910
(b) 1915
(c) 1920
(d) 1925
उत्‍तर – 1910 ।

प्रश्‍न 10 – हिन्‍दी के अतिरिक्‍त इनमें से कौन सी भाषा देवनागरी में लिखी जाती है।
(a) पंजाबी
(b) उर्दू
(c) मराठी
(d) बंगाली
उत्‍तर – मराठी ।

प्रश्‍न 11 – हिन्‍दी की विशिष्‍ट  बोली ‘’ब्रज भाषा’’ किस रूप में सबसे अधिक प्रसिद्ध है। 
(a) राज भाषा
(b) तकनीकी भाषा
(c) राष्‍ट्र भाषा
(d) काव्‍य भाषा
उत्‍तर – काव्‍य भाषा ।

प्रश्‍न 12 – निम्‍न‍लिखित में से कौन सी बोली अथवा भाषा हिन्‍दी के अन्‍तर्गत नही आती है।
(a) कन्‍नौजी
(b) बाँगरू
(c) तेलुगू
(d) अवधी
उत्‍तर – कन्‍नौजी ।

प्रश्‍न 13 – वर्तमान हिन्‍दी का प्रचलित रूप है।
(a) अवधी
(b) ब्रजभाषा
(c) खड़ी बोली
(d) देवनागरी
उत्‍तर – खड़ी बोली ।

प्रश्‍न 14 – हिन्‍दी भाषा की बोलियों के वर्गीकरण के आधार पर छत्‍तीसगढ़ी बोली है।
(a) पूर्व हिन्‍दी
(b) पश्चिमी हिन्‍दी
(c) पहाड़ी हिन्‍दी
(d) राजस्‍थानी हिन्‍दी
उत्‍तर – पूर्वी हिन्‍दी ।

प्रश्‍न 15 – ब्रजबुलि नाम से जानी जाती है।
(a) पंजाबी
(b) मराठी
(c) गुजराती
(d) पुरानी बॅगला
उत्‍तर – पुरानी बॅगला ।

प्रश्‍न 16 – भाषा के लिए हिन्‍दीवी शब्‍द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया । 
(a) नरपति नाल्‍ह
(b) अमीर खुसरो
(c) सरहपा
(d) शालिभद्र सूरि
उत्‍तर – अमीर खुसरो ।

प्रश्‍न 17 – कन्‍नौजी किस उपभाषा वर्ग में आती है।
(a) बिहारी
(b) राजस्‍थानी
(c) पूर्वी हिन्‍दी
(d) पश्चिमी हिन्‍दी
उत्‍तर – पश्चिमी हिन्‍दी ।

प्रश्‍न 18 – भाषा के अर्थ में हिन्‍दुस्‍तानी शब्‍द का प्रयोग कब से मिलता है।
(a) 13वीं शती
(b) 17वीं शती
(c) 18वीं शती  
(d) 15वीं शती
उत्‍तर – 15वीं शती ।

प्रश्‍न 19 – हिन्‍दी भाषा और साहित्‍य के लेखक है।
(a) आचार्य शुक्‍ल
(b) भोलानाथ तिवारी  
(c) आचार्य द्विवेदी
(d) श्‍यामसुंदरदास
उत्‍तर – श्‍यामसुंदरदास ।

प्रश्‍न 20 – हिन्‍दी भाषा का इतिहास पुस्‍तक के लेखक है।
(a) आचार्य शुक्‍ल
(b) धीरेन्‍द्र वर्मा
(c) भारतेन्‍दु
(d) हजारी प्रसाद
उत्‍तर – धीरेन्‍द्र वर्मा ।


Comments

  1. Casino Games Online - Dr. MCD
    Casino Games Online. 거제 출장안마 Online 목포 출장마사지 casino games offered by Pragmatic 양주 출장안마 Play are available 인천광역 출장샵 now to play at 나주 출장샵 casinos worldwide. In addition to some games, you can play online with

    ReplyDelete

Post a Comment